संदेश

अप्रैल 5, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#Lockdown यतो धर्मः ततो जयः यानी जान है तो जहान भी है ..

चित्र
पिछले हफ्ते मैंने इसी बात की चर्चा की थी ,क्या भारत को लम्बे वक्त तक लॉक डाउन से आम लोगों को इन्साफ मिलेगा। ध्यान रहे 24 मार्च को लॉक डाउन का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था जान है तो जहान है। हमे अपनों के साथ दुसरो की भी ज़िंदगी बचानी है। कुछ जाहिल लोगों को छोड़ दे तो गरीब अमीर हर तबके के लोगों ने इसका कठिन अनुशासन से अपने को घरों में कैद कर लिया है। लेकिन मुख्यमंत्रियों के साथ आज के वीडियो कन्फेरेंसिंग में प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है भारत के भविष्य के लिए समृद्ध स्वस्थ भारत के लिए जान भी और जहान भी दोनों पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। यानी आम आदमी की रोजी रोटी की भी चिंता जरुरी है। अधिकांश मुख्यमंत्री लॉक डाउन से अपनी कई जिम्मेदारियों से बच जाते है और इसे जारी रखने पर जोर दे रहे हैं जबकि मोदी आने वाले खतरे की तैयारी से आश्वस्त होकर कुछ इलाको में जीवन की गतिविधि बढ़ाने के पक्ष में हो सकते हैं क्योंकि लॉक डाउन ने उन्हें तैयारी के साथ साथ कोरोना के हॉटस्पॉट ढूंढने में मदद कर दिया है। यतो धर्मः ततो जयः महाभारत सीरियल  में इस श्लोक को आजकल  बार  बार सुन रहा हूँ ..