सबके राम ! अयोध्या की एक और अग्निपरीक्षा
अयोध्या ! जिसे जीता या हराया न जा सके। लेकिन यह भी सच है कि इस अयोध्या नगरी को अपने धैर्य ,साहस,पराक्रम और शीलता के लिए बार बार अग्निपरीक्षा भी देनी पड़ी है। भारत की आस्था और संस्कृति के प्रतीक राम अपने जन्मस्थान अयोध्या के मंदिर में 500 साल के संघर्ष के बाद ही पहुँच पाए। राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के जयघोष के साथ अमर बलिदानियों ,कारसेवकों की अटूट निष्ठा का व्रत और संकल्प के रूप में आज अयोध्या में राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। लेकिन मंदिर में चढ़ावा चोरी के नाम पर उठा सियासी बबंडर के बीच अयोध्या को फिर अपनी निष्ठां और ईमानदारी की अग्निपरीक्षा से गुजरने को कहा जा रहा है। राम मंदिर चंदा चोरी के बाद अयोध्या में एक बार फिर भक्तिमय वातावरण ने कई सियासी लोगों को भावुक कर रखा है। राम मंदिर की जगह अस्पताल बनवाने वाले केजरीवाल अयोध्या में राम लला का दर्शन कर रहे हैं और कहते है मैं सबसे बड़ा सनातनी हूँ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधे राम कृष्ण के वशंज बताये जाने लगा है और पार्टी भर भर कर राम मंदिर के प्रति आस्था जता रही है। सपा...