संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

है राम के वजूद पे हिन्दोस्तां को नाज़ !

चित्र
   है राम के वजूद पे हिन्दोस्तां को नाज़ ! भारत   में उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरब से पश्चिम तक  सबसे ज्यादा राम और उनकी मर्यादा पर ही लिखी गयी हैं। बाल्मीकि के राम, शबरी के राम ,निषाद राज के राम ,तुलसी के राम , रहीम   के राम , कबीर   के राम , रसखान  के राम और गांधी के राम। अनंत लोक गाथाओं के राम। राम जिन्हें अल्लमा इक़बाल ने इमामे हिन्द कहा था। राम अयोध्या आ रहे हैं।  सांस्कृतिक पुनर्जागरण  के दौर में देश के जनमानस में जो उत्साह  और उमंग  बना है ,यह बता रहा है राम आ रहे हैं। राम की नगरी अयोध्या में 2. 77 एकड़ जमीन के विवाद का मुकदमा 135 वर्षो तक क्यों चला ? शायद इस देश की सियासत और समाज के पास इसका जवाब नहीं होगा । 2009 में विवादित भूमि में लगभग 50 गज जमीन इलाहबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को भी दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में महज एक बेंच बनाने ,सबूतों को अनुवाद करने में वर्षों लग गए। कहते हैं न सब चीजे वक्त से ही तय होती है और यह सौभाग्य प्रधानमंत्री मोदी को ही मिला और उनके कर कमलो से मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ और अब 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी होने ज
चित्र
विक्टिम कार्ड से देश को तोड़ने की एक और साजिश    प्रिय राहुल गाँधी जी , आपकी मोहब्बत की दुकान में मुस्लिम विक्टिमहुड की  पकवानों ने देश के  एक समुदाय को दुनिया भर में पीड़ित दिखाने और दूसरे समुदाय को निर्मम हत्यारा साबित करने की पूरी साजिश की है। आपकी अमेरिका यात्रा में मीटिंग्स प्रायोजित करने वाली संस्था इंडियन अमेरिकन मुस्लिम कौंसिल ने पीएम मोदी के स्टेट विजिट के दौरान भारत में मुस्लिम  के खिलाफ अत्याचारों को जमकर प्रचारित किया था। यहाँ तक कि  पूर्व राष्ट्रपति ओबामा भी  उपदेशक की भूमिका में आ गए थे। बराक ओबामा की मोहब्बत की दुकान आपने देखा  है जिसमे उनके ड्रोन हमले में सैकड़ो बेकसूर मुसलमान मारे गए थे लेकिन वे भारत को साहिष्ष्णुता की पाठ पढ़ा रहे थे। क्योंकि उनके पास आपके नैरेटिव के कुछ पुड़िया पड़ी हुई थी। लेकिन आपने एक खबर जरूर पढ़ी होगी कि कश्मीर में दो मासूमों  नीलोफर और आयशा जान को रेप पीड़िता बताने वाले दो डॉक्टर्स को कश्मीर प्रशासन ने  पिछले दिनों सेवा से वर्खास्त कर दिया है।  अब आप यह मत कहियेगा की बात 2009 की है। लेकिन याद दिलाना जरुरी है कि तब केंद्र में  आपकी सरकार थी और कश्मीर मे