संदेश

बन्दूक चलाने से पहले जरा मजबूती से खड़े तो होइए

चित्र
मेरे साथ बैठे ८० साल का बुजुर्ग बार बार एक खबर की ओर मेरा ध्यान आकृष्ट करा रहे थे . मेट्रो मे बैठा मै अखबार पढने मे मशगूल था .लेकिन मेरे साथ बैठे बुजुर्ग  सरदारजी मुझसे पाकिस्तान मे हुए धमाके की खबर की जानकारी चाहते थे . मैंने उन्हें बताया कि पेशावर मे हुए इस धमाके में १०० से ज्यादा लोग मारे गए है .मायूसी के साथ सरदारजी ने कहा देखना यहाँ भी यही होने वाला है . मैंने उन्हें लगभग दिलासा देते हुए बताया कि सर ऐसा हिंदुस्तान में नहीं हो सकता है .उन्होंने पुछा क्यों ? मैंने कहा यहाँ के लोग पाकिस्तान से ज्यादा सभ्य है ज्यादा पढ़े लिखे है . सबसे खास बात यह है है कि यहाँ के  समाज ने हिंसा को लगभग खारिज किया है . सरदारजी ने मुझे समझाते हुए बताया कि पाकिस्तान से ज्यादा वल्नेराब्ल समाज भारत का है यहाँ हिंसा महज एक अफवाह से फ़ैल जाती है .यहाँ हिंसा ताक़त बताती है यहाँ हिंसा ही विचारधारा को मजबूती देती है . आप बताये नक्सली ने  किस विचारधारा को लेकर जनांदोलन किया था .नक्सली का विस्तार इसलिए संभव हुआ क्योंकि उसने माओ की किताब नहीं बाटी बल्कि बन्दूक को आम आदमी के बीच सुलभ बना दिया...

कश्मीर को सियासी मसला बताकर क्या ओमर अब्दुल्ला झूठ नहीं बोल रहे है ?

चित्र
ओमर अब्दुल्ला मानते है कि कश्मीर में नौजवानों ने पैसे के लिए या फिर तरक्की के लिए बन्दूक नहीं उठाई थी . नवजवान चीफ मिनिस्टर मानते है कि कश्मीर में बन्दूक लोगों ने मसले के हल के लिए उठाया था . वादी में ये खून खराबा कश्मीरियों ने आज़ादी के लिए किया था . मार्केटिंग की दुनिया से लौटे ओमर साहब सियासी करियर में जोर आजमैस कर रहे है . अरबी में एक कहावत काफी प्रचलित है कि जिसने ज्यादा दुनिया घूमा हो वह उतना ही ज्यादा झूठ बोलता है . ओमर अब्दुल्ला अपने खानदान की नाकामयाबी को छुपाने के लिए सीधे झूठ का सहारा ले रहे है . इन्हें यह याद दिलाने कि जरूरत है कि १९४८ में जब पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर पर आक्रमण किया था तो कश्मीर के हजारों लोगों ने पाकिस्तानी गुरिल्लाओं को रोका था . सैकडो की तादाद में लोग शहीद हुए थे . बारामुल्ला में पाकिस्तानी फौज ने सैकडो बहनों की असमत्दरी की थी .भारत में कश्मीर विलय का एलान होने के साथ ही भारतीय फौज ने पाकिस्तानी आक्रमणकारियों को मार भगाया था . भारतीय फौज के स्वागत में लाखों की तदाद में जमाहोकर कश्मीरियों ने भारत के प्रति अपने समर्थन का इजहार किया था . याद रखने वाली बात यह...

ज़ंग से पहले ही नक्सलियों के आगे हथियार डाल रही है सरकार

चित्र
नक्सालियों के गिरफ्त से आखिरकार पुलिस ऑफिसर अतिन्द्र्नाथ दत्त बाहर आ गए । लेकिन उनकी यह रिहाई एक बार फ़िर देश की सुरक्षा व्यवस्था को आइना दिखा गई । अतिन्द्र्नाथ के बदले में पशिम बंगाल सरकार को २३ नाक्सालियो को छोड़ना पड़ा । इनमें से १२ ऐसे नक्सल आरोपी थे जिनपर कई हत्याओं ,आगजनी का आरोप था । और इस रिहाई को नक्सली नेता कोटेश्वर राव डंके के चोट पर अंजाम दे रहे थे । और बेवस सरकार हाथ पर हाथ धरे नक्सालियों के हर आदेश का पालन करती रही । चूँकि सरकार ने नक्सालियों के ख़िलाफ़ ज़ंग का एलान कर रखी थी सो उन्होंने एक युद्घ कैदी को रिहा किया है । सरकार को ऐसी शर्मिंदगी न तो आई सी ८१४ के २६५ यात्री को बचाने के लिए झेलनी पड़ी थी न तो रुबिया सईद की रिहाई के नाम पर जे के एल ऍफ़ के १४ दहशतगर्दों को छोड़ने के वक्त हुई थी । यह सीधे तौर पर पाकिस्तान की साजिश के आगे सरकार का समर्पण था ,लेकिन इस बार नक्सली महज एक छोटी सी गुंडों की टोली को लेकर सरकार को ललकार रहे थे । बाद की सरकार ने इसे आतंकवाद के आगे घुटने टेकने का नाम देकर नई होस्टेज पॉलिसी बनाई थी जिसमें होस्टेज के नाम पर कोई समझौता नही करने का वचन दिया गया...

बुद्धिजीवियों के मुह बंद किए बगैर नक्सल को हराना मुश्किल

कोबाद गाँधी के लिए नक्सालियों का संघर्ष जारी है । कोबाड गाँधी सी पी आई माओवादी के पोलित ब्यूरो के अग्रिम पंक्ति के लीडर है । उन्हें पुलिस के गिरफ्त से बाहर निकलने के लिए नक्सली खून की नदियाँ बहा रहे है । और उधर रिलीज़ ऑफ़ पॉलिटिकल प्रिसोनेर्स नामकी एक फर्जी संस्था कोबाड गाँधी की रिहाई के लिए तथाकथित बुद्धिजीवियों को गोलबंद कर रही है । ध्यान रहे इसकी अगुवाई वही एस आर गिलानी कर रहे है जिनका तालूकात पुलिस ने पार्लियामेन्ट हमले से जोड़ा था । उधर लालगढ़ के खुनी आन्दोलन के नेता चक्रधर महतो की रिहाई के लिए महा श्वेता देवी से लेकर बंगाल के नामी गिरामी बुद्धिजीवी आन्दोलन पर उतारू है । ममता दीदी चक्रधर महतो को नक्सली नही मान रही है । महाश्वेता देवी उसे गरीबों के मशीहा मान रही है । ठीक उसी तरह जिस तरह डा विनायक सेन की गिरफ्तारी के विरोध में दुनिया भर के मानवाधिकार संस्था छत्तीसगढ़ सरकार की पीछे पड़ी हुई थी । यह नक्सली प्रचार का असर है या फ़िर तथाकथित बुद्धिजीवियों का नक्सली आन्दोलन से सीधे जुडाव यह बताना थोड़ा मुश्किल है । लेकिन इतना तो तय है नाक्साली को आधार दिलाने में जितना इन बुद्धिजीवियों ने भूमिक...

प्यार करो या नफरत हम है बिहारी

चित्र
बिहार एक बार फ़िर चर्चा में है । चर्चा के कई कारण है ,नक्सली हमले में १६ लोगों की मौत ने बिहार को एक बार राष्ट्रीय मिडिया की सुर्खियों में ला दिया है । वही लालू यादव और राम विलास पासवान अपने जातीय समीकरण के जरिये दुबारा बिहार में अपनी सियासी जमीन तलाश रहे है । जादिवाद की लडाई में उलझे बिहार में नक्सालियों ने दुबारा २० साल पुरानी रणनीति अपनाई है । ये अलग बात है कि पटना ,गया ,औरंगाबाद ,अरवल ,रोतास ,जेहानाबाद की जातिवादी जंग अब मुंगेर ,खगरिया मे लड़ी जा रही है । एम् सी सी और सी पी आई एम् एल (पी डब्लू ) से आगे बढ़कर नक्सालियों ने अखिल भारतीय स्तर पर सी पी आई माओवादी का चोला पहन लिया है लेकिन बिहार में उसके पुराने प्रयोग जारी है यानि जातियों के बीच रंजिश को नाक्साली ने खंघालने की कोशिश की है । खगरिया में हुए नरसंहार में मारने वाले मुशहर समुदाय के है तो मरने वाले कुर्मी ज़ाति के लेकिन दोनों जाति नीतिश सरकार के समर्थक माने जाते है । नीतिश सरकार के महादलित गठजोड़ का मुसहर समुदाय खास हिस्सा है जिसे रामविलास पासवान के दवंग पासवान जाति के दलित से अलग किया गया है । नीतिश की सियासी रणनीति ने दलितों...

मवेशी क्लास का सफर ....सच बताने पर थरूर पर गुस्सा क्यों

चित्र
विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर कब नप जाए किसी को नही पता । विपक्ष के अलावा कांग्रेस पार्टी के आला लीडरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । आख़िर शशि थरूर का कशुर क्या था सिर्फ़ उसने क्लास के अन्तर को ही तो समझाया था । शशि थरुर ने फाइव स्टार कल्चर को ही अपना धरम और ईमान बनाया है जिसे वे स्वीकारते भी है फ़िर उनके सच बोलने की सजा क्यों दी जा रही है । उन्हें बेइजत करके फाइव स्टार होटल से निकला गया अब उन्हें आम लोगों के साथ सफर करने को कहा जा रहा है । यह सिर्फ़ इसलिए हो रहा है क्योंकि राहुल गाँधी लीडरों को बचत करने की सलाह दे रहे है । राहुल गाँधी ख़ुद ट्रेन से सफर करके इसकी पहल कर चुके है । लेकिन ट्रेन पर हुए तथाकथित पथराव के वाकये के बाद शायद ही वो दुबारा ट्रेन का सफर कर सके । सुरक्षा का सवाल है ॥ युवराज का सवाल है ,भावी प्रधानमंत्री का सवाल है । लेकिन उसी राहुल गाँधी की तमिलनाडु यात्रा में करोड़ों रूपये खर्च हो जाता है तो यह मामला नॉन इस्सू हो जाता है । राहुल की पार्टी का पैसा है राहुल गांधी उसे कैसे खर्च करता है इससे लोगों का क्या । राहुल गांधी की यात्रा पर उनकी हिफाजत के नाम पर देश की ग...

राजीव गाँधी के बाद बनिता को है राहुल से आस

कालाहांडी के अम्लापाली गाँव की बनिता से मिलने ख़ुद स्वर्गीय प्रधान मंत्री राजीव गाँधी अपनी पत्नी सोनिया गाँधी के साथ पहुंचे थे । पूरी दुनिया में बनिता की ख़बर सुर्खियों में छाई हुई थी । बनिता भारत में भूख की ब्रांड एम्बेसडर बन गई थी । महज ४० रूपये में उसे बेचकर उसकी भाभी ने भूख से तड़पते हुए अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की थी । २५ साल पहले यानि १९८५ इसवी में बनिता की यह कहानी भूख की पीड़ा की सबसे मार्मिक कहानी बनी थी । चर्चा में बनिता आई तो उसके साथ राजनेता से लेकर आला अधि़कारी भी आए ,कई समाजसेवी देशी विदेशी अनुदान से मालामाल हो गए । कालाहांडी की खूब खबरे छपी लेकिन बनिता इस चर्चा से दूर होती गई,सुविधा तो उसे कभी मिली ही नही ॥ आज उसे कोई पहचानने वाला नही है .इन २५ वर्षों में .किसीने यह जानने की भी कोशिश नही की क्या वाकई बनिता की हालत में कोई तबदीली आई ?क्या सरकारी घोषणाओं से बनिता की जिन्दगी में कोई फर्क आया ? बनिता को उसकी भाभी ने गाँव के एक निर्धन बुजुर्ग बिद्या पोधा के हाथ महज ४० रूपये में बेच डाली थी । बिद्या पोधा ख़ुद भीख मांग कर अपना गुजरा करता था सो अपने साथ बनिता का भरण पोषण उस...