संदेश

कश्मीर की सियासत की धारा क्यों बदल गयी ?

चित्र
  ओ नादान पडोसी आँखे खोलो .आज़ादी अनमोल न इसका मोल लगाओ    पर तुम क्या जानो आज़ादी क्या होती है  ,तुम्हे मुफ्त में मिली न कीमत गयी चुकाई  मां को खंडित करते तुमको लाज न आई.अटल जी की संवेदना को आप इन पंक्तियों समझ सकते हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से देश लहुलहान था। कश्मीर में पिछले कई वर्षों से हत्या ,आतंक  का सिलसिला रुक नहीं रहा था। कश्मीर की सत्ता मुख्यधारा और अलगवादी ग्रूपो में बंटी   हुई थी। जम्हूरियत  पुरे मुल्क में अपनी जड़ गहरी कर ली थी लेकिन कश्मीर में सिर्फ सत्ता पर काबिज होने के लिए इसे महज लोकतंत्र का नाम गया था। वह दौर था जब कश्मीर असेंबली से लेकर दिल्ली के संसद भवन पर हमला करके आतंकवादियों ने दुनियाभर में सुर्खियाँ बटोरी थी। लाल चौक पर उपद्रवियों द्वारा पाकिस्तान का झंडा फहराना आम बात थी। इस आतंक और कश्मीर की सत्ता की साजिश का   जवाब सोफ्ट डिप्लोमसी से  ढूंढने खुद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  ने कश्मीर का दो दिनों का दौरा किया  था।  2003 के अप्रैल  महीने म...

अयोध्या के राम  का मिथिला कनेक्शन :   यह फेविकॉल से भी  मजबूत है 

चित्र
हे पहुना अहाँ मिथिले में रहु ना ! मिथिला के लोक गीतों में अपनी जानकी के राम हर घर के अपना पाहून हैं.. प्रभु राम से लोगों का सरोकार सजीव और आत्मीय है। मिथिला की बुजुर्ग महिलाओं को आज भी यह गीत गाते सुना जा सकता है "साग पात तोडी तोड़ी गुजर करेबे यो ,मिथिले में रहियो"। वहीं नयी पीढ़ी की ललनाओं के गीतों में "सजा दो घर को गुलशन सा अवध के राम आये हैं।" अपने पाहून श्री राम को लेकर ऐसा अनुराग आपको शायद ही कही देखने को मिले ... यही नाता अयोध्या के राम लला के साथ भी रहा है । 5 अगस्त को जब राम जन्मभूमि का शिलान्यास हो रहा था तो आप यकीन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के साथ महत्वपूर्ण लोगों की सूचि में अयोध्या के शिलान्यास स्थल पर सबसे ज्यादा मिथिला के लोगों की उपस्थिति थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कामेश्वर चौपाल और विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्रा (अयोध्या राज परिवार से सम्वद्ध लेकिन मिथिला से सरोकार ) अयोध्या के डी एम अनुज कुमार झा अयोध्या के एस पी दीपक कुमार और तो और प्रधानमंत्री को शिलान्यास कराने वाले पंडित श्री गंगाधर पाठक भी मिथि...

5 अगस्त : भारतीय लोकतंत्र का सेक्युलरिज्म डे

चित्र
5 अगस्त! 500 साल के संघर्ष और बलिदान के बाद अयोध्या जन्मस्थान पर राम मंदिर का शिलान्यास पी एम मोदी के हाथों संपन्न हुआ ..मानो वर्षो बाद राम वनवास के बाद अयोध्या जी लौट आये हों । 5 अगस्त भारत के सेक्युलरिज्म में जम्मू कश्मीर भी ऐतिहासिक हो गया जिसमे एक समुदाय को मिले विशेष अधिकार को हटाकर एक देश एक संविधान के संकल्प को लागू किया गया था । कुछ अंग्रेजी दा बुद्धिजीवी और अंग्रेजी अखबारों के वरिष्ठ पत्रकारों का इनदिनों हाज़मा खराब हो गया है,क्योंकि नेहरू के भारत में वेस्ट के सामने ईस्ट मुखर होने लगा है । जम्मू के दलित बाल्मीकि समाज के बेटी गुड़िया बी एस एफ के लिए सेलेक्ट हो गयी लेकिन उसे यह नौकरी इसलिए नहीं मिली क्योंकि उसके पास जम्मू कश्मीर का परमानेंट रेजिडेंट सेर्टिफिकेट नहीं  था।  दलित समुदाय के मोहन लाल बस चलाते हैं लेकिन उन्हें पद/तनख्वाह सफाई कर्मचारी की ही मिलती है। क्योंकि बाल्मीकि समाज के लोग न तो उच्च शिक्षा ले सकते है न ही सफाई के अलावे दूसरा जॉब प् सकते हैं।  कश्मीर की बेटी अगर भारत में कही शादी करे तो उसकी नागरिकता ख़त्म हो जात...

सारे सेक्युलर ज्ञान राम मंदिर के लिए ही क्यों ? राम इस देश की संस्कृति हैं

चित्र
5  अगस्त की तारीख नज़दीक आने के साथ बयानवीरों की चर्चा मीडिया में सबसे ज्यादा है। चर्चा इस बात की है मंदिर शिलान्यास स्थल पर 200 फ़ीट नीचे टाइम कैप्सूल रखा जाएगा ताकि भविष्य में राम और उनकी अयोध्या को लेकर कोई भ्रम न हो। मंदिर ट्रस्ट के चम्पत राय जी ने इसे सिरे से इस खबर को ख़ारिज कर दिया है। लेकिन मीडिया में छपी और टीवी पर प्रसारित इस खबर को समझने की कोशिश किसी ने नहीं की है । कुछ दिन पहले एक व्यक्तिगत चर्चा में कामेश्वर चौपाल ने  मुझे भी बताया था कि अब किसी मंदिर  निर्माण  में उसके क्रोनोलॉजी को जरूर भूमि पूजन के समय रखनी चाहिए ताकि कभी आने वाली पीढ़ी को सबूत जुटाने में वर्षों पापड बेलना नहीं  पड़े।  100 साल की अदालती लड़ाई के बाद जब केस सुप्रीम कोर्ट में सुना जा रहा था तो एक दिन जजों की पीठ ने  परासरण जी से पूछा आप इतने बुजुर्ग हैं और खड़े होकर अपना पक्ष रखते हैं। इसे आप अगले दिन भी रख सकते हैं।  परासरण जी ने कहा था मीलार्ड मैं 92 वर्ष का हो चूका हूँ और ...

5 अगस्त के इस बदलाव ने बदल दी कश्मीर की दिशा

चित्र
5 अगस्त 2019  भारत के संसदीय इतिहास में इसे ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जायेगा, जब जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम किन्तु परन्तु,सारे नैरेटिव्स  को दरकिनार करते हुए संसद के दोनों सदनों ने 370 और 35 A  को हटाकर पहलीबार  कश्मीर पर एक बड़ा फैसला लिया  था। जम्मू कश्मीर के  वर्षों पुरानी समस्यायों को हल करने की दिशा में संसद ने एक ठोस कदम उठाया था। जम्मू कश्मीर रियासत को विशेष दर्जा दिए जाने वाले  अस्थायी प्रावधानों को हटाकर मुल्क की मुख्यधारा में इसे  शामिल करने की संसद की यह शानदार पहल  मानी जा सकती है । संसद के इस फैसले के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख अब दो केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं । इस ऐतिहासिक फैसले के बाद  संसद द्वारा पारित सैकड़ों क़ानून जम्मू कश्मीर में दूसरे राज्यों की तरह ही लागू हो गए हैं और लदाख एक स्वतंत्र यू टी होकर अपने एल जी और अलग सचिवालय के साथ विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहना रहा है।  मोदी सरकार के लिए यह एक बदलाव का साल था जिसने जम्मू कश्म...

बुदजिलों का कोई मुल्क नहीं होता : एक था वसीम बारी

चित्र
जीना हो तो मरना सीखो गूँज उठे यह नारा है -केरल से करगिल घाटी तक सारा देश हमारा है। हाथ में   तिरंगा लिए बांदीपोरा के शेख वसीम बारी जब भी यह नारा लगाता था तो रोंगटे खड़ा कर देता था। देश भक्ति की जज्वा  से वसीम  समाज सेवा में आया फिर बीजेपी के बांदीपुरा के जिला अध्य्क्ष बन गया  और पूरी मेहनत से अंत्योदय के आदर्श लिए गरीबो के सपने को साकार करने लगा  लेकिन उनकी यह मकबूलियत इलाके में खटकने लगी , कोरोना महामारी के बीच उनकी तारीफ़ से  दहशतगर्द परेशान होने लगे  और एक दिन भाई ,बाप सहित उनको आतंकवादियों ने  शहीद कर  दिया। जम्हूरियत में लोगों  की राय अलग हो सकती है, पार्टी और विचार अलग हो सकते  हैं लेकिन इस  व्यवस्था में  मिलकर समाज और   देश के विकास के लिए लोग काम करते हैं।  लेकिन कश्मीर में ऐसा  नहीं होता वहां की जम्हूरियत और   सियासत  कुछ ही खानदानों तक   सिमित है। यहाँ  बहुत मुश्किल से कोई  नौजवान सियासत में  जगह बना पाता है।ल...

चीन खतरनाक है या पाकिस्तान अपने बिहार रेजिमेंट से पूछो, क्या फर्क पड़ता है : फर्क की चिंता सियासतदां ने ज्यादा की है !

चित्र
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। भारत में यह सौभाग्य कुछ परिवारों और नेताओं को मिला है जिनकी पुण्यतिथि एक उत्सव होता रहा  है लेकिन बंगाल के इस महामानव जिसने पंडित नेहरू के अहंकार और देश की अखंडता की रक्षा  के लिए अपनी जान की कुर्वानी कश्मीर में दे दी उसे 65 वर्ष  बाद मौजूदा सरकार ने स्टेट रीआर्गेनाइजेशन एक्ट लाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है  । श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मानना था कि नेहरू ने जो गांठ अपने हाथों से लगायी है वह आने वाले वक्त में भारत की नई पीढ़ी   को वही  गांठ दातों से खोलना पडेगा ।  शेख अब्दुलाह की सरबराही वाली रियासत जम्मू कश्मीर और चीन के साथ रिश्तो को  लेकर  पंडित नेहरू की भावुकता ने देश को अबतक परेशानी से बाहर निकलने का मौका नहीं दिया  है। महराजा हरी सिंह के जम्मू कश्मीर के पूर्ण विलय का ड्राफ्ट जब देश के अन्य 600 रियासतों के अनुरूप ही था फिर नेहरू जी का कश्मीर को लेकर...